तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में डीएमके 18 निगमों में आगे, एआईएडीएमके और कांग्रेस 3-3 नगर पालिकाओं में आगे

By विशाल कुमार | Published: February 22, 2022 10:22 AM2022-02-22T10:22:58+5:302022-02-22T10:25:25+5:30

तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के बीच है।

tamilnadu urban body election vote counting underway dmk leading in 18 corporation aiadmk and congress leading in 3-3 municipalities | तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में डीएमके 18 निगमों में आगे, एआईएडीएमके और कांग्रेस 3-3 नगर पालिकाओं में आगे

तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में डीएमके 18 निगमों में आगे, एआईएडीएमके और कांग्रेस 3-3 नगर पालिकाओं में आगे

Highlightsएआईआएडीएमके वर्तमान में 3 नगर पालिकाओं और 41 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।कांग्रेस तीन नगर पालिकाओं, 15 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों की आज मतगणना आज हो रही है जिसमें सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) वर्तमान में 18 निगमों, 15 नगर पालिकाओं और 192 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य विपक्षी एआईआएडीएमके वर्तमान में 3 नगर पालिकाओं और 41 नगर पंचायतों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तीन नगर पालिकाओं, 15 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

बता दें कि, तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के बीच है।

एक चरण में राज्य में 21 निगमों, 138 नगरपालिकाओं, 490 शहर पंचायतों और 649 शहरी स्थानीय निकायों में 12,838 पदों के लिए चुनाव हुए। इन चुनावों में कुल 74,416 मतदाताओं की किस्मत दांव पर लगी है।

तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं। आखिरी बार 2011 में चुनाव कराए गए थे, जब राज्य में अन्नाद्रमुक सत्ता में थी।

इस बीच, मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना के दौरान ग्रेटर चेन्नई, अवादी और तांबरम आयुक्तालय के लगभग 2,400 अधिकारी और 7,200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

बूथ कैप्चरिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद, राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को चेन्नई, मदुरै, अरियालुर और तिरुवन्नामलाई जिलों के सात मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था। तमिलनाडु के 268 केंद्रों पर मतदान जारी है।

इससे पहले मद्राई हाईकोर्ट ने मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोपों के कारण मतगणना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा सकती है।

Web Title: tamilnadu urban body election vote counting underway dmk leading in 18 corporation aiadmk and congress leading in 3-3 municipalities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे