लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में भारी जलजमाव से रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जताई मूसलाधार बारिश की आशंका

By आजाद खान | Updated: December 31, 2021 10:30 IST

राज्य में भारी बारिश से पैदा हुए हालात को देखते हुए सरकार ने चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलेपट्टू के जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला है।

भारत: तमिलनाडु में गुरुवार से हो रही भारी बारिश ने वहां के जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। राज्य में मूसलाधार बारिश से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की राजधानी चेन्नई के कई इलाकों में भारी जलजमाव की भी खबरें सामने आ रही है। राज्य सरकार के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलेपट्टू जैसे आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मौसम विभाग ने राज्य में आज भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। 

राजधानी चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात

दो दिन से लगातार बारिश ने तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दी है। राजधानी चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन ने कहा कि बारिश के चलते अब तब 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के चलते मांउट रोड पर भारी ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है और इससे सड़क के नीचले हिस्सों में भारी जलजमाव भी हो गया है। इससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम होने की भी खबरें आ रही हैं। चेन्नई मेट्रो रेल ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए अपनी सेवाएं एक घंटे के लिए बढ़ा दी थी और रात 12 बजे तक मेट्रो रेल ने सेवाएं दी थी। 

आज भी होगी बारिश 

इस पर मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में दो दिन लगातार बारिश होगी, हालांकि विभाग ने गुरुवार को तेज़ बारिश और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, एमआरसी नगर में सबसे ज्यादा 17.65 सेमी बारिश दर्ज की गई तो नुंगमबक्कम और मीनांबक्कम में क्रमश: 14.65 और 10 सेमी बारिश हुई है। आईएमडी ने पड़ोसी थिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों के में भी भारी बारिश को रिकॉर्ड किया है। विभाग के बताया है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, इसके बाद सामान्य बारिश होने की संभावना है।  

टॅग्स :Tamil Naduमौसम रिपोर्टमौसमचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया