वीडियो: कराटे में स्टंट इस युवक पर पड़ा भारी, आग की लपटों से घिर जाने के बाद दर्दनाक हादसे में गई जान
By विनीत कुमार | Published: August 20, 2021 08:04 PM2021-08-20T20:04:07+5:302021-08-20T20:09:21+5:30
तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में ये दर्दनाक हादसा 14 अगस्त को हुआ था। हालांकि युवक को अस्पताल पहुंचाने के बावजूद नहीं बचाया जा सका।
तमिलनाडु में हुए एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। राज्य के पुडुकोट्टई जिले में ये हादसा हुआ जब एक शख्स स्टंट करने के दौरान बुरी तरह जल गया। ये शख्स कराटे मास्टर था और एक कार्यक्रम में ये स्टंट कर रहा था। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस युवक की पहचान बालाजी के तौर पर हुई है। इनकी उम्र 19 साल थी। बालाजी दरअसल कई अन्य लोगों के साथ पुडुकोट्टाई में एक खुले मैदान में आग के साथ स्टंट कर रहे था। हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैला और बालाजी इसमें घिर गए।
फायर स्टंट करताना कराटे मास्टरचा मृत्यू, तामिळनाडूतील भयंकर व्हिडीओ. pic.twitter.com/MNVwIRSSh0
— News18Lokmat (@News18lokmat) August 20, 2021
ये हादसा 14 अगस्त को हुआ था। बुरी तरह घायल होने के बाद बालाजी को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज बेअसर रहा और आखिरकार शुक्रवार को बालाजी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्द कर लिया है।