तमिलनाडु: सीएम एम के स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का उठाया मुद्दा

By रुस्तम राणा | Published: February 13, 2022 05:47 PM2022-02-13T17:47:52+5:302022-02-13T17:47:52+5:30

Tamil Nadu CM MK Stalin writes to the PM Narendra Modi over the arrest of 12 Indian fishermen by the Sri Lankan Navy | तमिलनाडु: सीएम एम के स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का उठाया मुद्दा

तमिलनाडु: सीएम एम के स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का उठाया मुद्दा

चेन्नई: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से भारतीय मछुआरों की "गिरफ्तारी और उत्पीड़न के बार-बार होने वाले मामलों" को रोकने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की मांग की है।

मालूम हो कि तमिलनाडु के 12 मछुआरों को उनकी दो नौकाओं के साथ श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मछुआरे शनिवार की रात कच्छदिवु और धनुषकोडी के बीच मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना के गश्ती दल ने उन्हें पकड़ लिया। 

इससे पहले भी 8 फरवरी को श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को पकड़ लिया था। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। श्रीलंका की तरफ से इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है। तमिलनाडु सरकार द्वारा पहले भी केंद्र से इस संबंध में मांग कर चुका है, कि वह श्रीलंका से वार्ता करे।


 

Web Title: Tamil Nadu CM MK Stalin writes to the PM Narendra Modi over the arrest of 12 Indian fishermen by the Sri Lankan Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे