लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया 'बड़ा नेता'

By भाषा | Updated: October 13, 2019 00:55 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि दुनिया के नेताओं के बीच बड़े नेता मोदी ने मामल्लापुरम का चुनाव कर वैश्विक परिदृश्य में तमिलनाडु का कद ऊंचा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के नेताओं के बीच ‘बड़ा नेता’ करार दिया तथा दूसरे भारत चीन अनौपचारिक सम्मेलन के लिए मामल्लापुरम का चुनाव करने को लेकर उन्होंने धन्यवाद दिया। एक बयान में उन्होंने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो दिवसीय सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों और व्यक्तियों को भी धन्यवाद दिया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के नेताओं के बीच ‘बड़ा नेता’ करार दिया तथा दूसरे भारत चीन अनौपचारिक सम्मेलन के लिए मामल्लापुरम का चुनाव करने को लेकर उन्होंने धन्यवाद दिया।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो दिवसीय सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों और व्यक्तियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ सर्वप्रथम मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सम्मेलन के वास्ते ऐतिहासिक मामल्लापुरम का चुनाव करने के लिए तमिलनाडु के लोगों की ओर से धन्यवाद देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया के नेताओं के बीच बड़े नेता मोदी ने मामल्लापुरम का चुनाव कर वैश्विक परिदृश्य में तमिलनाडु का कद ऊंचा कर दिया है। इससे दुनिया का ध्यान राज्य की ओर गया है। मोदी और शी ने शुक्रवार एवं शनिवार को यहां अपना दूसरा अनौपचारिक सम्मेलन किया तथा आतंकवाद एवं कट्टरपंथ जैसे विविध मुद्दों पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक शो के माध्यम से इन नेताओं का मनोरंजन करने वाले कलाकारों, उनका स्वागत करने वाले लोगों तथा अच्छी सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस विभाग को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस सम्मेलन की तैयारी में शामिल रहे मंत्रियों एवं विभिन्न सरकारी विभागों को भी धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी