स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया : मोदी

By भाषा | Published: September 11, 2021 09:49 AM2021-09-11T09:49:43+5:302021-09-11T09:49:43+5:30

Swami Vivekananda's Chicago speech beautifully depicted Indian culture: Modi | स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया : मोदी

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया : मोदी

नयी दिल्ली, 11 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण को शनिवार को याद किया और कहा कि इसकी भावना में अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता है।

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति पर गहराई से विचार करता विवेकानंद के भाषण की चौतरफा प्रशंसा हुई और आज भी इसकी गूंज सुनी जाती है।

मोदी ने ट्वीट किया, “शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 1893 के प्रतिष्ठित भाषण को याद कर रहा हूं, जिसने भारतीय संस्कृति की प्रमुखता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। उनके भाषण के भाव में एक अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Swami Vivekananda's Chicago speech beautifully depicted Indian culture: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे