'सुशांत का मर्डर हुआ, महाराष्ट्र का एक मंत्री मौके पर था मौजूद', बीजेपी सांसद नारायण राणे का दावा

By स्वाति सिंह | Published: October 28, 2020 07:39 PM2020-10-28T19:39:05+5:302020-10-28T19:39:05+5:30

नारायण राणे ने कहा, "घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।"

'Sushant Singh rajput was murdered, Maharashtra minister was present on spot', claims BJP MP Narayan Rane | 'सुशांत का मर्डर हुआ, महाराष्ट्र का एक मंत्री मौके पर था मौजूद', बीजेपी सांसद नारायण राणे का दावा

नारायण राणे का दावा है कि लड़ाई के बाद सुशांत की हत्या कर दी गई

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कई दावे किए हैं। राणे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है

मुंबईः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कई दावे किए हैं। राणे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है और न्याय मिलने तक वह इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे। नारायण राणे का दावा है कि लड़ाई के बाद सुशांत की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा,"सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता। दिशा ने सुसाइड नहीं किया। दोनों की हत्या हुई है। "

नारायण राणे ने कहा है कि "सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उस वक्त सुशांत के घर में एक मंत्री भी मौजूद था। सुशांत का केस ओपन होगा तो महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का एक मंत्री जेल जा सकता है। राणे ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, और वे इसे सिर्फ CBI को देंगे।' एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राणे ने कहा, "घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।"

मुंबई पुलिस दबाव में कर रही थी जांच

इससे पहले भी राणे ने कहा था कि जो जानकारी मिली उससे मुझे लगा कि ये आत्महत्या नहीं है, मर्डर है। मुंबई पुलिस यह समझ कर मालमे की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है। मुंबई पुलिस किसी दबाव में आ कर मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस किसी को प्रोटेक्ट कर रही है ऐसा मुझे लगता है। इसलिए मुंबई पुलिस के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलेगा ऐसा नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही राणे ने बिहार से आए एसपी को क्वारंटीन करने को लेकर कहा, 'जैसे ही वो मुंबई आए तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया। इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर न आ जाए इस बात का इंतजाम मुंबई पुलिस कर रही है।'

Web Title: 'Sushant Singh rajput was murdered, Maharashtra minister was present on spot', claims BJP MP Narayan Rane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे