लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ रोका जाए: उच्च न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:36 IST

याचिकाकर्ता नीलेश नवलखा और दो अन्य लोगों ने समाचार चैनलों को मामले में उनका कवरेज सीमित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में कहा गया कि इस मुद्दे पर जारी सनसनीखेज रिपोर्टिंग सीबीआई की जांच को प्रभावित कर सकती है।बुधवार को दाखिल याचिका को बंबई उच्च न्यायालय ने अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर अनुरोध किया गया है कि समाचार चैनलों और अन्य संस्थानों को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ रोकने का निर्देश दिया जाए। याचिका में कहा गया कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

बुधवार को दाखिल याचिका को उच्च न्यायालय ने अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है। याचिकाकर्ता नीलेश नवलखा और दो अन्य लोगों ने समाचार चैनलों को मामले में उनका कवरेज सीमित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

याचिका में कहा गया कि इस मुद्दे पर जारी सनसनीखेज रिपोर्टिंग सीबीआई की जांच को प्रभावित कर सकती है। इसमें कहा गया है कि 14 जून को राजपूत के कथित रूप से खुदकुशी करने वाले दिन से ‘‘अनेक प्रमुख मीडिया चैनल मीडिया ट्रायल कर रहे हैं’’ और ‘‘समानांतर कार्यवाही’’ चला रहे हैं।

इसमें कहा गया कि टीवी चैनलों और अन्य मीडिया संस्थानों ने प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर दर्ज लोगों को पहले ही ‘दोषी करार दिया’ है। भाषा वैभव दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकोर्टमुंबईहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो