सर्वे का बड़ा दावा, दिल्ली में खुद को 40 फीसदी लोग असुरक्षित महसूस करते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 22, 2019 05:54 AM2019-02-22T05:54:01+5:302019-02-22T05:54:01+5:30

दिल्ली में रहनेवाले लोगों को लेकर एक खास सर्वे किया गया है जो बेहद चौंकाने वाला है।

survey claims 40 percent of people feel unsafe in delhi | सर्वे का बड़ा दावा, दिल्ली में खुद को 40 फीसदी लोग असुरक्षित महसूस करते हैं

सर्वे का बड़ा दावा, दिल्ली में खुद को 40 फीसदी लोग असुरक्षित महसूस करते हैं

Highlightsइस सर्वे के अनुसार 40 फीसदी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एदिल्ली में 28,624 परिवारों को इस सर्वे में शामिल किया गया था।

 दिल्ली में रहने वाले लोगों को लेकर एक खास सर्वे किया गया है जो बेहद चौंकाने वाला है। इस सर्वे के अनुसार 40 फीसदी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।

जब इस सर्वे को मुंबई जैसे शहर में भी किया है वहां मजह 14 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जो खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यानि मंबई के मुकाबे दिल्ली में लोग ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं।

दिल्ली में 28,624 परिवारों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। इनमें से जवाब देने वालों में 40 फीसदी लोग देश की राजधानी में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं 50 फीसदी का मानना है कि यह शहर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है।

जबकि मुंबई की बात की जाए तो इस सर्वे में सपनों की नगरी मुंबई को लेकर लोगों में से 21 फीसदी लोग शहर को महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं मानते हैं।

एक गैर सरकारी संगठन ‘प्रजा फाउंडेशन’ ने ‘ स्टेट ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एंड ऑर्डर’ पर अपनी रिपोर्ट बृहस्पितवार को प्रकाशित की। दिल्ली में कुशल और अकुशल श्रमिक वर्ग खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करता है। इस सर्वे से एक बात साफ है कि आज भी लोग दिल्ली में खुद को ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं जिसमें महिलाएं सबसे ऊपर हैं।

Web Title: survey claims 40 percent of people feel unsafe in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे