लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर के बहाने बड़े दंगे की फिराक में था विपक्ष, बोले यूपी मंत्री सुरेश राणा- हिंसा कांग्रेस-सपा की साझी साजिश

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 08:33 IST

राणा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरूमनीत सिंह और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खास तेजिंदर सिंह विर्क के भड़काऊ बयानों के वीडियो सपा-कांग्रेस की साजिश के प्रमाण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सुरेश राणा ने लखीमपुर खीरी हिंसा को साजिश करार दिया हैसुरेश राणा ने कहा है कि चुनाव के पहले विपक्ष दंगा भड़काने की फिराक में था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लखीमपुर घटना को सपा और कांग्रेस की साझी साजिश बताते हुए कहा है कि चुनाव नजदीक देख दोनों विपक्षी दलों ने प्रदेश में दंगा भड़काने की योजना बनाई थी। राणा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरूमनीत सिंह और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खास तेजिंदर सिंह विर्क के भड़काऊ बयानों के वीडियो सपा-कांग्रेस की साजिश के प्रमाण हैं। जल्द ही, न्यायिक जांच में विपक्ष की नीयत का पर्दाफाश हो जाएगा।

लखीमपुर-खीरी में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए गन्ना विकास मंत्री राणा ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों का इतिहास रक्तरंजित रहा है। सिख समाज 1984 को अब तक भूला नहीं है, तो मुजफ्फरनगर दंगों के समय सैफई के जश्न से उपजे घाव अभी ताजे हैं। सुरेश राणा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में घटना को मुख्यमंत्री योगी ने नेतृत्व क्षमता का शानदार परिचय दिया। न केवल अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए बल्कि रात भर जागते हुए एक-एक घटनाक्रम पर सीधे नजर रखी।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने का फैसला किया जिसमें किसानों के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचले जाने से चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। 

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दो वकीलों शिव कुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने सीजेआई को पत्र लिखकर घटना की अदालत की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां