लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड हाउस नहीं होगा अभी खाली, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2019 13:18 IST

सुप्रीम कोर्ट ने एसोसिएट जर्नल्स की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर यह आदेश दिया है।

Open in App

कांग्रेस से जुड़े नेशनल हेराल्ड अखबार का कार्यालय फिलहाल खाली नहीं होगा। कोर्ट ने एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड को नयी दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस खाली करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। कोर्ट ने एसोसिएट जर्नल्स की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका में यह फैसला दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी में कहा था कि हेराल्ड हाउस को खाली किया जाना चाहिए।

एसोसिएट जर्नल्स की ओर से याचिका में आरोप लगाया गया था कि केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और उसके सहयोगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों के प्रति विद्वेष रखते हैं।

अपील में कहा गया है कि बेदखली की यह कार्यवाही कांग्रेस पार्टी के असहमति के लोकतांत्रिक स्वर को दबाने के इरादे से शुरू की गयी है। अपील के अनुसार यह स्पष्ट रूप से संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) में प्रदत्त बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है और यह जानबूझकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को नष्ट करने का प्रयास है। 

इससे पहले सरकार ने कोर्ट से कहा था कि पिछले 10 सालों से नेशनल हेराल्ड के परिसर में किसी प्रेस का काम नहीं हो रहा है और यह केवल व्यवसायिक लक्ष्य के लिए इस्तेमाल हो रहा है। केंद्र सरकार ने कहा कि इस तरह से यह इसके लीज की शर्तों का उल्लंघन है। सरकार ने इस संबंध में पिछले साल अक्टूबर में 56 साल पुराने पट्टे को कैंसल कर दिया था और इसे खाली करने को कहा था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकांग्रेसजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस