लाइव न्यूज़ :

15-20 फीसदी महंगे होने के बाद भी इस शहर में बिक गए सौ करोड़ के पटाखे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 14:22 IST

लाइसेंस में विलंब पर्यावरण के प्रदूषण को थामने के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी निर्देशों के कारण पटाखों की बिक्री में कमी होने की संभावना व्यक्त की गई थी.

Open in App

नागपुर, 12 नवंबर: इस बार दिवाली उत्सव के दौरान महंगाई होने के बाद भी बड़े पैमाने पर पटाखों की आतिशबाजी हुई. कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, कामगारों का संकट, बढ़ी हुई मजदूरी, बिजली दरों में इजाफा, डीजल के कारण बढ़े परिवहन खर्च के कारण इस बार पटाखों के दाम 15 से 20 फीसदी बढ़े हुए थे. इसके बाद भी नागपुर में हुई पटाखों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई. इस बार नागपुर जिले में पटाखों की दिवाली सौ करोड़ की होने का अनुमान थोक और चिल्लर विक्रेताओं ने 'लोकमत समाचार' के साथ बातचीत में व्यक्त किया है.

लाइसेंस में विलंब पर्यावरण के प्रदूषण को थामने के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी निर्देशों के कारण पटाखों की बिक्री में कमी होने की संभावना व्यक्त की गई थी. दिवाली के पांच दिन पहले तक ग्राहक बाजार में भटके तक नहीं. लेकिन लक्ष्मीपूजन के दो दिन पहले पटाखों की खरीद के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस की ओर से दिवाली के कुछ दिन पहले ही पटाखों की बिक्री का लाइंसेंस जारी करने से अनेकों को दुकान सजाने में काफी अड़चनें आईं.

चिल्लर विक्रेताओं को लाइसेंस मिलने के बाद थोक की खरीदी शुरुआत हुई. रेशिमबाग, तुलसीबाग के पटाखा विक्रेता सैयदभाई ने कहा कि लाइसेंस विलंब से मिलने के बाद भी बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है. हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राहकों ने उत्साह के साथ पटाखों की खरीदी की. कच्चा माल महंगा एक पटाखा उत्पादक ललित कारटवटकर ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए बेरियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट, एल्युमीनियम पाउडर, कॉपर कोटेड वायर, सल्फर, रद्दी पेपर और सुतली का उपयोग किया जाता है.

इनमें से कई वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं. इसके अलावा कामगारों की बढ़ी हुई मजदूरी और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया. उन्होंने कहा कि इस बार पटाखा बनानेवालों को कीमतों में इजाफा करने के अलावा कोई पर्याय नहीं बचा था. उच्चतम न्यायालय का आदेश पर्यावरण प्रेमियों की जनजागृति कुछ विक्रेताओं ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर रात दस बजे के बाद पटाखों की आतिशबाजी पर उच्चतम न्यायालय का प्रतिबंध का आदेश तथा पर्यावरण प्रेमियों की जनजागृति का असर पटाखों की बिक्री पर दिखा है.

पटाखों में अनार, सुतली बम, चकरी और फुलझड़ी आदि की सर्वाधिक बिक्री होती है. व्यापारियों ने बताया कि इस बार बड़े आवाज के पटाखों के बदले में फैंसी, बिना आवाज, रंगों को बिखेरने वाले कम आवाज के पटाखों की तरफ नागरिकों का झुकाव ज्यादा रहा. उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्ष से पटाखा उत्पादक कंपनियों ने बड़े आवाज वाले पटाखों का उत्पादन कम कर दिया है.

पटाखों पर देवी-देवताओं के चित्रों का उपयोग करना भी बंद कर दिया गया है. व्यापारियों ने बताया कि कुल मिलाकर न्यायालय के प्रतिबंध और नागरिकों में हुई जागृति के कारण पटाखों की बिक्री में अब आगे और वृद्धि होने की संभावना नहीं है. पंचमी तक बिक्री हर वर्ष की तरह इस बार भी पटाखे बेचे गए. बाजार में उत्साह था.

सर्वाधिक बिक्री लक्ष्मीपूजन की पूर्व संध्या पर हुई. पटाखों की बिक्री लक्ष्मीपूजन से पंचमी तक होती है. हम पटाखों का उत्पादन करते हैं, इसकी वजह से कुल कारोबार का अनुमान लग जाता है. इस बार नागपुर जिले में सौ करोड़ के पटाखों की बिक्री होने का थोक विक्रेताओं का अनुमान है. नागपुर में पटाखा बनाने वाले उत्पादक हैं. लगभग 20 थोक विक्रेता और 300 चिल्लर विक्रेताओं के माध्यम से पटाखों की बिक्री होती है. लगभग 90 फीसदी आवक तमिलनाडु के शिवाकाशी से होती है. नागपुर में हर वर्ष बिक्री में वृद्धि होती रही है. 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत