लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "पश्चिम बंगाल में इस वक्त बहुत कुछ हो रहा है"

By भाषा | Updated: February 19, 2019 21:22 IST

पश्चिम बंगाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाब दिया, ‘‘सीबीआई में भी बहुत कुछ हो रहा है...और यह (भाटिया की याचिका) सब दरअसल राजनीति है।’’ 

Open in App

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं की सीबीआई जांच की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है।’’ शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उस समय की जब याचिकाकर्ता वकील और भाजपा नेता गौरव भाटिया ने न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ से कहा कि भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की पिछले साल पश्चिम बंगाल में हत्या की गई और पुलिस ने इसमें से एक मामले को खुदकुशी की घटना बताते हुए मामला बंद करने की रिपोर्ट सौंपी है।पीठ ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है।’’ पश्चिम बंगाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाब दिया, ‘‘सीबीआई में भी बहुत कुछ हो रहा है...और यह (भाटिया की याचिका) सब दरअसल राजनीति है।’’ उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत को इस मामले के तथ्यों पर गौर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह निचली अदालत का काम है।अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टपश्चिम बंगालममता बनर्जीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया