लाइव न्यूज़ :

CAA पर समर्थनः भाजपा ने जारी किया एक टोल फ्री नंबर, दे सकते हैं मिस्ड कॉल, जानिए क्या है नंबर

By भाषा | Updated: January 2, 2020 19:32 IST

भाजपा महासचिव अनिल जैन ने बताया कि टॉल फ्री नंबर शुक्रवार को जारी किये जाने की उम्मीद है ताकि लोग सीएए पर अपना समर्थन व्यक्त कर सके जिसमें धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के ऐसे अल्पसंख्यकों को नागरिकता का पात्र बनाया गया है जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा पांच जनवरी से सीएए के मुद्दे पर 10 दिवसीय जन सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है।अमित शाह रविवार को एक परिवार के यहां भी जा सकते हैं। यह परिवार राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हो सकता है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर जनसमर्थन जुटाने के भाजपा के कार्यक्रम के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह टॉल फ्री नंबर जारी कर सकते हैं जिस पर मिस्ड कॉल करके लोग कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर सकते हैं।

भाजपा पांच जनवरी से सीएए के मुद्दे पर 10 दिवसीय जन सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने बताया कि टॉल फ्री नंबर शुक्रवार को जारी किये जाने की उम्मीद है ताकि लोग सीएए पर अपना समर्थन व्यक्त कर सके जिसमें धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के ऐसे अल्पसंख्यकों को नागरिकता का पात्र बनाया गया है जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए।

अमित शाह रविवार को एक परिवार के यहां भी जा सकते हैं। यह परिवार राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हो सकता है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीएए पर समर्थन जुटाने के लिये तीन करोड़ परिवारों से सम्पर्क करेंगे। बहरहाल, जैन ने कहा कि 5 से 15 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पार्टी संगठन के नेता देश के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे।

इसके तहत लोगों से इस विषय पर लोगों से सोशल मीडिया पर समर्थन व्यक्त करने का आग्रह भी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल इस कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं और पार्टी लोगों को तथ्य से अवगत करायेगी कि यह नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह