लाइव न्यूज़ :

भारत ने किया परमाणु नगरी से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 22, 2018 13:38 IST

'ब्रह्मोस' मिसाइल का सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर राजस्थान के पोकरण से सफल परीक्षण किया गया है। वहीं, इस मिसाइल की रेंज 290 किलोमीटर है और ये 300 किलोग्राम भारी युद्धक सामग्री ले जा सकती है।

Open in App

जयपुर, 22 फरवरीः भारत ने गुरुवार सुबह परमाणु नगरी पोकरण से स्वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण किया इस संबंध में देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मिसाइल का सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर राजस्थान के पोकरण से सफल परीक्षण किया गया है। वहीं, इस मिसाइल की रेंज 290 किलोमीटर है और ये 300 किलोग्राम भारी युद्धक सामग्री ले जा सकती है।

यह पहली बार है जब किसी मिसाइल का परीक्षण एक भारतीय-निर्मित साधक के साथ किया गया है। इस दौरान वहां सेना और डीआरडीओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

2001 में पहला परीक्षण

आपको बता दें कि 12 जून, 2001 को ब्रह्मोस का पहला सफल परीक्षण किया गया था। इस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कवा नदी पर रखा गया है। ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से करीब तीन गुना अधिक यानी 2.8 माक की गति से हमला करने में सक्षम है। 

फरवरी किया गया था मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण

इससे पहले भारत ने 23 फरवरी को ओडिशा में नौसेना के जहाज से परमाणु सम्पन्न मिसाइल 'धनुष' का सफल प्रक्षेपण किया था। बताया गया था कि बंगाल की खाड़ी में पारादीप के निकट एक जहाज से 350 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदन क्षमता वाला प्रक्षेपात्र सतह से सतह पर मार कर सकता है। यह परीक्षण सामरिक बल कमांड द्वारा किया गया था। स्वदेश में विकसित मिसाइल 'पृथ्वी' का जलीय रूप 'धनुष' 500 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। धनुष सतही और समुद्री, दोनों लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। 

ये हैं भारत के पास स्वदेशी मिसाइलें

अगर भारत की स्वदेशी मिसाइलों की बात करें तो उसके पास नाग मिसाइल है जिसका सफल परीक्षण 1990 में किया गया। इसी तरह धनुष मिसाइल स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है। भारत ने 1990 में आकाश मिसाइल का परीक्षण किया। जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल की तुलना अमेरिका के पेटियॉट मिसाइल से की जाती है। इस मिसाइल की खूबी यह है कि यह एक समय में आठ भिन्न लक्ष्य पर निशाना साध सकती है। इसके अलावा भारत के पास ब्रह्मोस मिसाइल भी है।

टॅग्स :मिसाइलराजस्थाननिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए