लाइव न्यूज़ :

Super Blueblood Moon 2018: आज आसमान में दिखेंगे तीन अद्भुत नजारे, NASA ने दी डिटेल जानकारी

By गुलनीत कौर | Updated: January 31, 2018 13:50 IST

आज रात करीब 150 साल बाद तीन बड़ी खगोलीय घटनाएं घटेंगी। जिसमें एक सुपरमून होगा, पूर्ण ग्रहण लगेगा और ब्लू मून भी होगा।

Open in App

आज यानी 31 जनवरी 2018 की रात आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। माघ महीने की पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण और 150 साल बाद सुपरमून के कारण आसमान में नीला-लाल चांद दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक ब्लूब्लड मून सबसे पहले उत्तर-पूर्वी भारत में दिखाई देगा। शाम 4:21 से 5:18 के बीच आसमान में लोग इसके पहले दर्शन कर पाएंगे। 

भारत के अन्य भागों में सुपर ब्लूब्लड मून शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 के बीच दिखना आरम्भ हो जाएगा। पश्चिमी भारत में शाम 6:21 से 7:37 के बीच ही लोग आसमान में सुपर ब्लूब्लड मून का अद्भुत नजारा देख पाएंगे। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार ग्रहण की अवधि पूरे एक घंटे 16 मिनट की है। 

NASA ने आगे बताया कि आज रात करीब 150 साल बाद तीन बड़ी खगोलीय घटनाएं घटेंगी। जिसमें एक सुपरमून होगा (जिसके दौरान चन्द्रमा पृथ्वी के काफी करीब आ जाएगा), पूर्ण ग्रहण लगेगा (जो चंद्रमा को लाल रंग प्रदान करेगा) और ब्लू मून भी होगा। NASA द्वारा आसमान का यह नजारा NASA TV पर 'लूनर ट्राईफेक्टा' शो के नाम से दिखाया जाएगा। 

आगे बताया जा रहा है कि उत्तरी अमरीका में यह नजारा सबसे साफ और सुन्दर दिखाई देगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और एशिया के सभी हिस्सों में भी आसमान में लोग सुपर ब्लूब्लड मून का नजारा देख पाएंगे। NASA के मुताबिक करीब 35 वर्षों के बाद एशिया में ब्लू मून और चन्द्र ग्रहण एक ही दिन लग रहा है लेकिन पूरे 152 वर्षों के बाद दुनिया सुपरमून, ब्लू मून और चन्द्र ग्रहण के एक साथ दर्शन कर पाएगी।

फोटो: पिक्सा-बे

टॅग्स :लूनर एक्लिप्सनासाइंडियाअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठचन्द्र ग्रहण 2018: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान ना करें ये अशुभ काम, बचाव के लिए करें ये उपाय

पूजा पाठचन्द्र ग्रहण 2018: जानिए इसका आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए