लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ का गांधी परिवार पर निशाना! ट्वीट कर लिखा- सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 14:40 IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट करते हुए सोनिया गांधी द्वारा जी-23 समूह के असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कोशिश का विरोध किया है। उनका मानना है कि इस वजह से पार्टी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजाखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा- झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर, सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।इस बार पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

चंडीगढ़: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को पार्टी के हाईकमान को जी-23 समूह के असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कोशिश का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे पुरानी पार्टी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जाखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर, सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े। विरोधियों को शामिल करना - 'बहुत ज्यादा' - न केवल प्राधिकरण को कमजोर करेगा, बल्कि कैडर को हतोत्साहित करते हुए और अधिक असंतोष को प्रोत्साहित करेगा।"

बता दें कि जाखड़ ने ट्वीट तब किया जब एक दिन पहले पार्टी प्रधान सोनिया गांधी पार्टी के असंतुष्ट ग्रुप जी-23 को मनाने की कोशिश के लिए मनीष तिवारी और आनंद शर्मा से मिली थीं। इसके साथ ही पिछले शुक्रवार को गांधी सोनिया ने जी-23 के एक अन्य सदस्य गुलाम नबी आजाद से भी मुलाकात की थी। मालूम हो, पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस की हार के मद्देनजर, समूह ने कई बैठकें की हैं। हालांकि इनमें से कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं निकला है। 

वहीं, पार्टी में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने 13 मार्च को गांधी परिवार के अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने के प्रस्ताव को 'सर्वसम्मति से' ठुकरा दिया। पंजाब में हार का मतलब है कि कांग्रेस की अब छत्तीसगढ़ और राजस्थान वाले दो राज्यों में पूर्ण सरकारें हैं, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधनों का एक कनिष्ठ सदस्य है। महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ साझेदारी में है तो वहीं तमिलनाडु में पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील