लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मामलाः शशि थरूर ने गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत के लिए दायर की याचिका 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2018 11:09 IST

Sunanda Pushkar death case: मंगलवार को शरूर ने अपनी गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर  कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 जुलाईः कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी माना था, जिसके आज मंगलवार को शरूर ने अपनी गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर  कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। वहीं कोर्ट थरूर की अग्रिम जमानत याचिका पर कल बुधवार को सुनवाई करेगा।  

सात जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था   

आपको बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में आरोपी माना है। और उसने थरूर को एक समन जारी कर 7 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया था।

ये भी पढ़ें-शशि थरूरः कैसे इंग्लैंड के बड़े लॉ-कॉलेज के टॉपर से पत्नी के हत्या के आरोपी बन गए

पुलिस ने चार साल बाद की थी चार्जशीट फायल

दिल्ली पुलिस की मानें तो शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने तहत केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने कोर्ट में केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारी के आधार कहा कि ये मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता का है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट करीब चार साल के बाद फाइल की थी। वहीं, सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे गए थे, जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं। ऐसे में अब आज कोर्ट तय करेगा कि शशि थरूर के खिलाफ मामला चलेगा या नहीं। 

शशि थरुर पर लगी धाराएं

दिल्ली पुलिस की यह चार्जशीट आईपीसी की धारी 306 और 498(ए) के तहत दायर की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को की जाएगी। चार्जशीट के मुताबिक, थरूर संदेह के दायरे में हैं, लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-आज भी अनसुलझी पहेली है ग्लैमरस और खूबसूरत बिजनेस वुमन सुनंदा पुष्कर की मौत

जानें क्या है मामला

सुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस की कथित वजह शशि थरूर और मेहर तरार के बीच नजदीकियां बताई गईं। थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत अब भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की मौत सिगरेट में जहर देने से नहीं हुई थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों संग होटल लीलावती के कमरा नम्बर 345 से सिगरेट, पानी की बोतल और दीवार पर लगे कथित खून के धब्बे उठाए थे। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई थी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शशि थरूरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी