लाइव न्यूज़ :

राजद द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद सुधाकर सिंह नहीं हो रहे शांत, नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 16:40 IST

सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कृषि रोड मैप पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा वन, टू और थ्री के बाद अब चौथी बनाने की बात हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबक्सर के चौसा में पुलिस द्वारा किसानों की पिटाई के लिए सुधाकर सिंह ने सीधे-सीधे नीतीश सरकार को जिम्मेदार बताया।उन्होंने साफ-साफ कहा कि बिहार सरकार सिर्फ किसान हितैषी होने की बात करती है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का दोष है कि उन्होंने लाठी चार्ज करवाया।

पटना: राजद द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के बावजूद पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद नहीं नीतीश कुमार की सरकार है और महागठबंधन में होने वाले सारे फैसले लेने का अधिकार उन्हें दिया गया है। उन्हें ही तय करना है कि कैसे सरकार चलाएंगे? नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने को लेकर उन्होंने साफ कहा कि एक भी आपत्तिजनक शब्द नहीं हैं। मैंने अब तक जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वे संसदीय शब्द है। 

बक्सर के चौसा में पुलिस द्वारा किसानों की पिटाई के लिए सुधाकर सिंह ने सीधे-सीधे नीतीश सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि बिहार सरकार सिर्फ किसान हितैषी होने की बात करती है। जबकि सच्चाई यह है कि किसान समर्थक या किसान हितैषी तो कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का दोष है कि उन्होंने लाठी चार्ज करवाया। अपने ही किसानों पर जो वास्तविक मुद्दों पर लड़ रहे थे। सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। लेकिन इसके उलट कंपनियों के प्रभाव में आकर भारत सरकार के निर्देश पर किसानों पर लाठी चलायी गई। 

समाजवादी पार्टियों की सरकारें ऐसा नहीं करती है। सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कृषि रोड मैप पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा वन, टू और थ्री के बाद अब चौथी बनाने की बात हो रही है। देख लें कि पहले के कृषि रोड मैप की उपलब्धि शून्य है। डॉ. मंगला राय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बिहार फेल हो गया। फिर से चौथे कृषि रोड मैप के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति की है। करोड़ों नहीं, अरबों नहीं बल्कि खरबों रुपया लगा हुआ है इसमें। जो पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि रोड मैप ऐसी योजना है, जिसकी ऑडिट जांच होनी चाहिए। 

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने पत्र लिखा था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जाहिर है सरकार में ऊपर बैठे लोग नहीं चाहते हैं कि चीजें ठीक हों। उन्होंने कहा कि किसानों के अनाज की खरीद में अवैध लेन-देन व्यापक पैमाने पर है। इसमें पैक्स के अलावा मल्टीएजेंसियों को शामिल किया जाए। मेरी मांग प्राइवेट एजेंसियों को लाने की नहीं है, सरकार की कई कॉपरेटिव एजेंसियां हैं। इससे किसानों को अनाज का उचित मूल्य मिल पाएगा। लेकिन बिहार की सत्ता में बैठे लोगों की मंशा साफ नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील