लाइव न्यूज़ :

नौबत तलाक तक पहुंची, पत्नी ने कहा, पति मुझे प्यार नहीं करता, ‘पढ़ाई’ में रखता है रुचि

By भाषा | Updated: August 31, 2019 16:38 IST

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सलाहकार नूरननिसां खान ने शनिवार को बताया, ‘‘हम एक नव दंपति की काउंसलिंग कर रहे हैं। इसमें पति द्वारा परिवार न्यायालय में तलाक के लिये आवेदन दिया गया था। अदालत ने शादी बचाने के प्रयास के चलते काउंसलिंग के लिये मामला हमें सौंपा है।”

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि महाराष्ट्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में हुई और वह केवल तीन महीने ही अपने पति के साथ यहां रही।महिला ने बताया कि उसका पति खुद को पढ़ाई तक ही सीमित रखते हैं और एक साथ रहने के दौरान भी उसके प्रति उदासीन रहते थे।

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे पति की ‘पढ़ाई’ से परेशान होकर उसकी पत्नी गुस्से में मायके चली गई और तीन महीने से वहीं है, जिसके बाद नौबत तलाक तक पहुंच गई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सलाहकार नूरननिसां खान ने शनिवार को बताया, ‘‘हम एक नव दंपति की काउंसलिंग कर रहे हैं। इसमें पति द्वारा परिवार न्यायालय में तलाक के लिये आवेदन दिया गया था। अदालत ने शादी बचाने के प्रयास के चलते काउंसलिंग के लिये मामला हमें सौंपा है।”

खान ने कहा कि महाराष्ट्र की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में हुई और वह केवल तीन महीने ही अपने पति के साथ यहां रही। महिला ने बताया कि उसका पति खुद को पढ़ाई तक ही सीमित रखते हैं और एक साथ रहने के दौरान भी उसके प्रति उदासीन रहते थे।

खान ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान महिला ने कहा कि वह पति से अपनी अनदेखी महसूस कर रही थी क्योंकि उसका पति हर वक्त यूपीएससी और राज्य पीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई में लगा रहता था। महिला का पति पीएचडी धारक है और एक कोचिंग क्लास भी चलाते हैं।

खान ने कहा कि पति परिवार में इकलौता बेटा है तथा उसके माता-पिता में से एक बीमार था इसलिये उसने जल्दी में शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि पति के साथ तीन महीने रहने के बाद महिला अपने माता-पिता के पास वापस चली गई।

पति ने कहा कि उसकी पत्नी अपने माता पिता के घर वापस चली गया। उसके बाद उन दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था क्योंकि पत्नी वापस आने के लिए तैयार नहीं थी। रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा की गई मध्यस्थता विफल होने के बाद अंतत: उसने तलाक याचिका दायर की।

खान ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिये अदालत में जाने से पहले इस जोड़े के चार परामर्श सत्र किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस जोड़े की शादी बचाने के लिये एक फिर काउंसलिंग करेंगे। 

टॅग्स :तीन तलाक़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह