लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मौसम का यू टर्न, भारी बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में तबाही, किसान लाचार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 12, 2018 12:29 IST

प्रदेश में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से सोयाबीन और गेंहू की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों को कर्ज और मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

Open in App

मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते शनिवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। जहां राजधानी वासियों ने मौसम के इस मिजाज का लुत्फ उठाया वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, गुना, राजगढ़, हरदा बैतूल और रायसेन सहित अन्य इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से सोयाबीन और गेंहू की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को कर्ज और मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ, खानदेश में आसमान से आई तबाही के चलते ज्वार, गेंहू और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दो चार दिनों में पारा गिरने के आसार है जबकि बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छुट-पुट लेकिन कुछ जगहों पर भारी ओलावृष्टि की खबर है, जिसके चलते फसलों वहां भी खेतों में तबाही का मंजर देखने को मिला है। महाराष्ट्र के परतवाड़ा में हुई भारी ओलावृष्टी के बाद सड़कें सफेद चादर में तब्दील हो गई। 

मौसम विभाग की माने तो उत्तर पूर्वी एशिया में तेज हवाओं के चलते उत्तर भारत का मौसम के रुख में बदलाव के साथ 11 से 13 फरवरी के बीच बारिश और आंधी के आसार हैं। अगले तीन दिन में बूंदाबांदी, तेज बारिश या ओला वृष्टि हो सकती है। बारिश से तापमान कम होने के साथ ही एक बार फिर कुछ ठंड बढ़ सकती है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए