लाइव न्यूज़ :

चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर सुब्रमण्यम स्वामी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2023 13:54 IST

स्वामी ने मुद्दा भले ही चीनी घुसपैठ का उठाया हो लेकिन उन्होंने इशारों मे ही नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किए गए धार्मिक कर्मकांडों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है और पंगु बना देती है जैसा कि रावण के साथ हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधाचीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर पीएम मोदी को घेराकहा- मोदी केवल विलाप करते रहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार के खिलाफ अपने तीखे तेवरों के लिए जाने जाते हैं।  सुब्रमण्यम स्वामी ने अब एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। स्वामी ने मुद्दा भले ही चीनी घुसपैठ का उठाया हो लेकिन उन्होंने इशारों मे ही नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किए गए धार्मिक कर्मकांडों पर भी तंज कसा।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर के कहा,  "शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले चीन ने एक बार फिर दिखा दिया है कि चीन भले ही भारत माता को जंजीरों में जकड़ना जारी रखे और उन्हें हमारी जमीन से अलग कर दे। मोदी केवल विलाप करते हुए यही कहते रहेंगे कि ‘कोई आया नहीं’।  तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है और पंगु बना देती है जैसा कि रावण के साथ हुआ था।"

ये पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाकर अपने दल के सबसे ताकतवर नेता पीएम मोदी पर सीधा हमला किया हो।  सुब्रमण्यम स्वामी ने चीन से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। जब सीमा पर चीन से तनाव शुरु हुआ था तब भी स्वामी ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने 2020 में कहा कि 'कोई आया नहीं कोई गया नहीं।' चीन को यह बहुत पसंद आया, लेकिन यह सच नहीं था। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं बख्शा है। अप्रैल को स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अमित शाह कहते हैं कि भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, उसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। यह सरासर झूठ है या उनकी हिमालयी अज्ञानता है। वह किसी भी तरह से गृह मंत्री बनने के लायक नहीं हैं।

बता दें कि डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी एक भारतीय अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद और राजनेता हैं। स्वामी ने भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2013 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद, वे आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीBJPचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?