लाइव न्यूज़ :

इंदौर के मेडिकल कॉलेज में छात्रों के गुट भिड़े, जम्मू-कश्मीर का एमबीबीएस इंटर्न घायल

By भाषा | Updated: November 26, 2019 05:58 IST

इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डण्डों से लैस विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में जमकर तोड़-फोड़ करते दिखायी दे रहे हैं।

Open in App

निजी क्षेत्र के एक स्थानीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों के गुटीय संघर्ष के दौरान जम्मू-कश्मीर के 24 वर्षीय एमबीबीएस इंटर्न के घायल होने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया, जब सोशल मीडिया पर घटना के कुछ वीडियो वायरल हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रविवार देर रात एक पार्टी के दौरान एमबीबीएस और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के छात्रों के बीच विवाद हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार रात मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कर दिया। लेकिन नर्सिंग पाठ्यक्रम के छात्रों ने सोमवार सुबह फिर विवाद किया जिसमें जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले छात्र मोहसिन मलिक (24) को पीट दिया गया। मलिक एमबीबीएस इंटर्न है और जम्मू क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। एएसपी ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "यह मामला दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों के छात्र गुटों के बीच भिड़ंत से जुड़ा है। इ

स मामले को क्षेत्र विशेष और धर्म विशेष से जोड़ने के कुत्सित प्रयासों के तहत सोशल मीडिया पर जो भी संदेश चल रहे हैं, वे सरासर गलत हैं।" उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर उचित कानूनी कदम उठाये जायेंगे। हालांकि, फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। इस बीच, बाणगंगा पुलिस थाने में सोमवार रात मौजूद मलिक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस वक्त उसके सिर पर पट्टी बंधी थी।

अरबिंदो मेडिकल कॉलेज प्रशासन के आला अधिकारी भी सोमवार रात बाणगंगा पुलिस थाने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने "पीटीआई-भाषा" से बातचीत में दावा किया कि मारपीट में मालिक समेत कुछ अन्य एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों को भी मामूली चोट आयी है। उन्होंने कहा, "विवाद को शांत करने के मकसद से नर्सिंग पाठ्यक्रम के करीब 125 छात्रों से हॉस्टल खाली करा लिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मारपीट में शामिल सभी छात्रों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कदम उठायेगा।" इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डण्डों से लैस विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में जमकर तोड़-फोड़ करते दिखायी दे रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी