मथुरा: यमुना में 24 घंटे बाद मिला छठी कक्षा के छात्र का शव, स्कूल जाने के बजाय नहाने गए थे दो दोस्त

By भाषा | Published: July 27, 2019 03:27 PM2019-07-27T15:27:45+5:302019-07-27T15:35:06+5:30

वृन्दावन प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मारुति नगर निवासी श्यामसुंदर का पुत्र विष्णु बघेल कक्षा छह में पढ़ता था। वह बृहस्पतिवार को जब स्कूल जा रहा था, तभी उसे रास्ते में कक्षा आठ का छात्र शिवम मिल गया।

students drown to yamuna dam in mathura uttar pradesh dead body received | मथुरा: यमुना में 24 घंटे बाद मिला छठी कक्षा के छात्र का शव, स्कूल जाने के बजाय नहाने गए थे दो दोस्त

मथुरा: यमुना में 24 घंटे बाद मिला छठी कक्षा के छात्र का शव, स्कूल जाने के बजाय नहाने गए थे दो दोस्त

Highlightsपुलिस ने गोताखोरों की मदद से दिन भर की खोज के बाद विष्णु का शव बरामद किया।पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव विष्णु के परिवार को सौंप दिया।

मथुरा में बृहस्पतिवार से लापता 12 वर्षीय एक छात्र का शव यमुना में मिला। छठी कक्षा का छात्रा विष्णु बघेल बृहस्पतिवार को स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन जब वह घर नहीं लौटा। पुलिस को 24 घंटे बाद उसका शव यमुना में मिला।

वृन्दावन प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मारुति नगर निवासी श्यामसुंदर का पुत्र विष्णु बघेल कक्षा छह में पढ़ता था। वह बृहस्पतिवार को जब स्कूल जा रहा था, तभी उसे रास्ते में कक्षा आठ का छात्र शिवम मिल गया।

दोनों स्कूल जाने के बजाए यमुना में नहाने चले गए। उन्होंने कहा, ‘‘यमुना में नहाते समय विष्णु गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। शिवम और वहां नहा रहे एक साधु ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। इस घटना के बाद शिवम घर चला आया। उसने किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी।"

उन्होंने बताया कि विष्णु के स्कूल और घर नहीं पहुंचने पर उसके परिवार वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दुबे ने बताया कि शिवम ने अगले दिन शुक्रवार को इस घटना की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दी, जिसने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दिन भर की खोज के बाद विष्णु का शव बरामद किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव विष्णु के परिवार को सौंप दिया। 

Web Title: students drown to yamuna dam in mathura uttar pradesh dead body received

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे