मुंबई में नौ साल के बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 22, 2021 12:40 PM2021-08-22T12:40:52+5:302021-08-22T12:40:52+5:30

Student arrested for sexually abusing nine-year-old child in Mumbai | मुंबई में नौ साल के बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

मुंबई में नौ साल के बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

मुंबई के उप नगरीय इलाके गोरेगांव में पुलिस ने एक बच्चे के अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को हुई जब नौ साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी बच्चे को जानता था और उसने कथित तौर पर बच्चे को अपनी झुग्गी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे ने बाद में घटना के बारे में अपनी मां को बताया जो उसे लेकर पास के अस्पताल में गई और बांगुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को पकड़ लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Student arrested for sexually abusing nine-year-old child in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे