लाइव न्यूज़ :

रेहड़ी वाले का हमला : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:49 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की उस वरिष्ठ अधिकारी से बात की जो एक रेहड़ी वाले के हमले में घायल हो गई थीं और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सहायक निगम आयुक्त कल्पिता पिम्पले से टेलीफोन पर बात की जिन पर रेहड़ी वाले ने इस हफ्ते अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान चाकू से हमला कर दिया था जिसमें उनकी तीन अंगुलियां कट गईं और उनके सिर में चोट आयी थी। ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के और नगर निगम के आयुक्त विपिन शर्मा बातचीत के दौरान मौजूद थे। बातचीत में ठाकरे ने घायल अधिकारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ा दंड दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निगम आयुक्त से रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान के बारे में पूछा और निर्देश दिया कि यह अभियान तेज किया जाए। नगर निकाय के अधिकारी पर हमले की राजनीतिक दलों एवं विभिन्न तबके ने कड़ी निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतठाणे-कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिकाः मेयर और उपमहापौर चुनाव, शिवसेना-भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, निर्विरोध विजयी होंगे?, दोनों निगम में बहुमत, जानिए आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप