लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में स्कूल बस पर पथराव, दूसरी का छात्र गंभीर रूप से घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 14:58 IST

अप्रैल की शुरुआत में इंडोनेशिया की टूरिस्ट बस और एक और अन्य बस पर हमला किया गया था। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक निजी स्कूल रेनबो इंटरनेशनल की स्कूल बस पर पत्थरबाजों ने हमला किया है। इस हमले में चार छात्रों को चोट लगी है लेकिन दूसरी कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। पत्थर लगने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया है। इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

घायल छात्र के पिता ने मीडिया से बात करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया है। उनका कहना है- 'मेरा बेटा पत्थरबाजी में घायल हो गए है। ये मानवता के खिलाफ है। ये किसी का भी बच्चा हो सकता था।'

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- 'शोपियां में स्कूल बस पर हमले की बात सुनकर गुस्सा आ रहा है। इस तरह की बेवकूफी और कायरता भरे काम करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।'

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह ने भी ट्वीट करके लिखा है- 'स्कूल बस और टूरिस्ट बस में हमला करने से पत्थरबाजों का एजेंडा कैसे आगे बढ़ सकता है? इस तरह के हमलों की हर किसी को एक आवाज में निंदा करनी चाहिए।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारमेहबूबा मुफ़्तीओमार अब्दुल्लाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए