स्टालिन ने मणिपुर का राज्यपाल नियुक्ति किए जाने पर गणेशन को बधाई दी

By भाषा | Published: August 22, 2021 06:40 PM2021-08-22T18:40:41+5:302021-08-22T18:40:41+5:30

Stalin congratulates Ganesan on being appointed Governor of Manipur | स्टालिन ने मणिपुर का राज्यपाल नियुक्ति किए जाने पर गणेशन को बधाई दी

स्टालिन ने मणिपुर का राज्यपाल नियुक्ति किए जाने पर गणेशन को बधाई दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एल गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।एक ट्वीट में द्रमुक प्रमुख ने गणेशन को बड़ा भाई संबोधित करते हुए अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेही संबंधों को याद किया।स्टालिन ने ट्विटर पर कहा, “बड़े भाई एल गणेशन को बधाई... जिनके पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है।” गणेशन प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रमुख हैं। उन्हें रविवार को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह पद इस महीने के शुरू में नजमा हेपतुल्लाह के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Stalin congratulates Ganesan on being appointed Governor of Manipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे