श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया पथराव

By भाषा | Published: October 7, 2021 12:56 PM2021-10-07T12:56:22+5:302021-10-07T12:56:22+5:30

Sri Lankan Navy pelts stones at Indian fishermen | श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया पथराव

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया पथराव

रामेश्वरम (तमिलनाडु), सात अक्टूबर श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों पर पथराव किया और मछली पकड़ने वाले उनके जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना कच्चाथीवू के निकट उस समय हुई, जब श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी मछली पकड़ने वाली 10 नौकाओं में सवार होकर आए और भारतीय मछुआरों पर पथराव किया और उनके जाल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। श्रीलंकाई कर्मियों ने उन्हें वहां मछली नहीं पकड़ने की चेतावनी दी।

इस संबंध में मत्स्य अधिकारियों के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है। मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे के स्थायी समाधान की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy pelts stones at Indian fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे