लाइव न्यूज़ :

भारत, जापान, कनाडा के रीढ़ के सर्जन अपने विचार रखेंगे

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:25 IST

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के दौरान रीढ़ से जुड़ी समस्याओं में बढ़ोतरी के बीच भारत, जापान और कनाडा के चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम तीन दिनों के कार्यक्रम में लाइव सर्जरी करेगी और विषय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ऑफ स्पाइनल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसएसआई) की तरफ से ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में 25 अंतरराष्ट्रीय और 50 से अधिक भारतीय डॉक्टर अपने विचार साझा करेंगे। इसका आयोजन स्पाइनल कोर्ड सोसायटी और इंडियन स्पाइनल इंजूरी सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। इसने बयान जारी कर कहा कि महामारी के दौरान रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं, जिसके मद्देनजर एएसएसआई 27 अगस्त से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिस दौरान निर्देशन पाठ्यक्रम का आयोजन होगा और रीढ़ की लाइव सर्जरी की जाएगी। बयान में बताया गया कि जापानीज सोसायीटी फॉर स्पाइन सर्जरी एंड रिलेटेड रिसर्च (जेएसएसआर) और कनाडियन स्पाइन सोसायटी भी कार्यक्रम में शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरीढ़ की हड्डी में टीबी से पीड़ित एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के ऑपरेशन का सीधा प्रसारण किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?