लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव बोले- हम जैसे कुंवारों को मिले विशेष सम्मान, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छीना जाए मताधिकार

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2018 13:40 IST

यह बयान बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन "ज्ञानकुंभ" में दिया है। इस सम्मेलन में देशभर से सैकडों शिक्षाविद् और 18 राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने शिरकत की।

Open in App

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुंवारों को सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा 'इस देश में जो हमारे जैसे लोग हैं, जो शादी नहीं करते उनका सम्मान होना चाहिए, और जो शादी करते हैं उनके 2 से ज्यादा संतान पैदा करने वालों को वोटिंग अधिकार नहीं होना चाहिए। 

यह बयान बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन "ज्ञानकुंभ" में दिया है। इस सम्मेलन में देशभर से सैकडों शिक्षाविद् और 18 राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने शिरकत की। 

पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान 

इससे पहले भी बाबा रामदेव कुंवारेपन को लेकर बयान दे चुके हैं। गोवा महोत्सव 2018 के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी सफलता और आनंदपूर्ण जीवन की एक वजह उनका कुंवारा होना है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शादी करना आसन बात नहीं है। कई लोग अभी शादी करेंगे और कई कर चुके हैं। आपको खुश रहने के लिए पत्नी और बच्चे की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं हमेशा मुस्कुराता रहता हूं। जो लोग शादी नहीं करते उन्हें अपने बीबी-बच्चों के लिए भी काम नहीं करना पड़ता देखिए वो लोग कितने खुश हैं। 

इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद किया। पतंजलि योगपीठ में हुए इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं ।

पांच सत्रों में विभाजित इस सम्मेलन में राज्यों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिवों, नीति निर्माताओं, विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शोधकर्ताओं और देश भर के छात्रों समेत करीब 1800 लोग प्रतिभाग करेंगे । मुख्यमंत्री ने आशा जतायी कि नयी पहलों, शोधों और भारतीय परंपरा के प्रति संतुलित रूख पर जोर देते हुए इस सम्मेलन के जरिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव आयेंगे ।

 

टॅग्स :बाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?