लाइव न्यूज़ :

बेघर लोगों के टीकाकरण के लिये बिना परिचय पत्र के विशेष कोविन सत्र

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून बिना किसी परिचय पत्र एवं मोबाइल फोन के 46 साल के सुनील ठाकुर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना पुश्ता रैन बसेरा में बेघर लोगों के ​लिये बनाये गये विशेष टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिये चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा जबकि गाजियाबाद और बागपत जैसे स्थानों से आये लोगों का, जिनके पास परिचय पत्र था, एक​ मिनट में टीकाकरण हो गया ।

टीकाकरण केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, ''भ्रम ने बेघर लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की गति को बिगाड़ दिया। कोई नहीं जानता था कि ऐसे लोगों को बिना पहचान पत्र या मोबाइल नंबर के कैसे पंजीकृत किया जाए ।''

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य दिल्ली) के कार्यालय के सहयोग से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था ।

शिविर में मौजूद अधिकारियों में से एक ने कहा कि उन्हें कल रात ही अभियान के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, ''कोई तैयारी नहीं थी। हमने इसे लगभग 10:30 बजे शुरू कर दिया ।''

एक गैर सरकारी संस्था के सदस्य ने कहा, ''यह अभियान बेघर लोगों के लिए था, उनमें से ज्यादातर के पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल नंबर नहीं है । इसलिए, उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि बाहर के लोगों ने खुद को पंजीकृत कराया और उन्हें मिनटों में टीका लगा दिया गया ।

शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक केंद्र पर पहले जिन 50 लोगों को टीका लगाया गया, उनमें कुछ लोग आसपास के रिहायशी इलाकों के थे जबकि कुछ दिल्ली के बाहर से आए थे।

मौके पर टीका लगवाने 45 वर्षीय राम लखन महतो गाजियाबाद से आए थे। सुबह से रैन बसेरों में इंतजार कर रहे अधिकांश बेघर लोगों को टीका लगाये जाने से पहले बागपत से आने वाले के पांच लोगों के एक परिवार को टीका लगाया गया ।

यमुना बाजार और पटेल नगर के आमोद कुमार और उनके तीन दोस्त भी चंद मिनटों में टीका लगवाने के बाद टीका केंद्र से चले गए।

टीकाकरण अधिकारी आफताब अहमद ने कहा कि एक विशेष सत्र, जिसमें कोविन पोर्टल पर जितना आवश्यक हो उतने बेघर लाभार्थियों के पंजीकरण की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की देखभाल करने वाले के मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड से बनायी गयी एक आईडी से लगभग 100 बेघर लोगों को जोड़ा गया ।

अहमद ने कहा, ‘‘हम बेघर लोगों के नाम रजिस्टर में दर्ज करके उनका टीकाकरण नहीं कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण डेटा राज्य और केंद्र सरकारों को जाता है। इसलिए, हमने एक आईडी बनने तक इंतजार किया।’’

एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन कुल 150 लोगों का टीकाकरण किया गया और इस अभियान का विस्तार शनिवार को उत्तरी दिल्ली के दांडी पार्क तक किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों