लाइव न्यूज़ :

सीएम खट्टर के बोल, अगर बहन बेटी पर उठाई उंगली तो काट दी जाएगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 03:06 IST

हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं। ऐसे में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आपोरियों को ना बख्सने की बात कही है। 

Open in App

हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं। ऐसे में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आपोरियों को ना बख्सने की बात कही है। 

उन्होंने कहा है कि अगर हमारे यहां एक भी बहन बेटी की तरफ अगर कोई उंगली उठाएगा तो उसकी उंगली काट दी जाएगी ऐसा हम प्रावधान लाएंगे। उन्होंने कहा कि कहने का भाव है कि उसको दंडित किया जाएगा।

वहीं, हाल ही नें खट्टर सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वकील की नियुक्ति के लिए 22 हजार रुपए देगी। इसके अलावा छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं खुद सीएम ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध की चार्जशीट दाखिल होती है तो उसे सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगाय़ इसके अलावा जो भी व्‍यक्‍ति छेड़छाड़ और रेप के मामलों में आरोपी होगा, उसकी पेंशन, ड्राइविंग लाइसेंस और हथियार का लाइसेंस वापस ले लिया जाएगा। वहीं दोष साबित होने पर सभी सुविधाएं स्‍थायी रूप से छीन ली जाएंगी।

इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने यह भी ऐलान किया कि दुर्गा शक्ति पीसीआर को महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं राज्य में 6 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, जो उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। हरियाणा उच्च न्यायालय की देखरेख में फास्ट ट्रैक कोर्ट काम , जिससे पीड़िता को समय पर इंसाफ मिल सके। वहीं, हरियाणा सरकार के इस कदम को सोशल मीडिया पर सराहना भी मिल रही है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारतBirsa Munda Birth Anniversary 2024: दिल्ली के सराय काले खां चौक को मिला नया नाम, अब कहलाएगा बिरसा मुंडा चौक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?