सपा से नाराज शिवपाल यादव ने ट्विटर पर PM मोदी और CM योगी को किया फॉलो- भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच नेता ने कुछ ऐसे दिए संकेत

By आजाद खान | Published: April 3, 2022 08:30 AM2022-04-03T08:30:08+5:302022-04-03T09:26:54+5:30

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को बुलाया नहीं गया था। इससे वह बहुत नाराज हैं।

sp leader shivpal yadav may join bjp follows pm modi cm yogi anger on akhilesh yadav for not inviting on legislature party meeting | सपा से नाराज शिवपाल यादव ने ट्विटर पर PM मोदी और CM योगी को किया फॉलो- भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच नेता ने कुछ ऐसे दिए संकेत

फोटो सोर्स: Twitter @yadavakhiles)

Highlightsशिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।कई दिनों से शिवपाल यादव अपनी पार्टी सपा से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें राज्यसभा भी भेजने की बात सामने आ रही है।

लखनऊ: क्या शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होंगे? यह सवाल आजकल सबके मन में आ रहा है कि क्या शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह अटकले तब लगाई जा रही है जब से सपा नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। इन सभी अटकलों के बीच  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ ने कुछ ऐसा किया जिससे उन पर भाजपा से नजदीकियां बढ़ने का आरोप लग रहे हैं।

क्या किया शिवपाल यादव ने

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्वीटर पर फॉलो किया है। अब राजनीति में बिना कारण कुछ होता तो नहीं है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि हाल में ही शिवपाल यादव की सीएम योगी के साथ मुलाकात के बाद उनकी भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज हो गई है। इस पर पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्वीटर पर फॉलो करना भी एक राजनीतिक कदम बताया जा रहा है। 

भाजपा शायद उन्हें राज्यसभा भेजे

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा से बागी हुए शिवपाल यादव को भाजपा राज्यसभा में भी भेज सकती है। इसके साथ उनके बेटे आदित्य यादव को जसवंतनगर सीट भी मिल सकती है। आपको बता दें कि यूपी के 2022 के चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आदित्य यादव को सीट देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में अब यह अटकलें तेज हो रही है कि शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते है और उन्हें राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। 

सपा से क्यों नाराज हैं शिवपाल यादव

दरअसल, हाल ही में हुए समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को बुलाया नहीं गया था। वे इस बैठक के इंजतार में दो दिन पहले से थे। लेकिन सभी विधायकों को बुलाए जाने के साथ उन्हें पूछा भी नहीं गया जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर की थी। इस घटना के बाद सपा गठबंधन के विधायक दल की बैठक में भी शिवपाल यादव नहीं पहुंचे थे। इन सभी बातों को मिलाकर देखा जा रहा है। 

Web Title: sp leader shivpal yadav may join bjp follows pm modi cm yogi anger on akhilesh yadav for not inviting on legislature party meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे