लाइव न्यूज़ :

अवैध पिस्तौल के साथ सपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:20 IST

Open in App

हमीरपुर जिले के कुरारा थाने की पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान रिहुटा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला पंचायत सदस्य को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने शनिवार को बताया कि आज वाहन जांच में कुरारा थाने की पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली जिसमें से एक अवैध पिस्तौल और एक लाइसेंसी रायफल व कुछ जिंदा कारतूस बरामद की गई। कार में समाजवादी पार्टी (सपा) से रिहुटा क्षेत्र से निर्वाचित जिला पंचायत (डीडीसी) सदस्य रामसजीवन यादव अपने एक सहयोगी के साथ सवार थे। उन्होंने बताया कि लाइसेंसी रायफल अजय सिंह नामक व्यक्ति के नाम है, जो कार में मौजूद नहीं था जबकि पिस्तौल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। एसपी ने बताया कि दोनों असलहों को जब्त कर जिला पंचायत सदस्य यादव और उनके एक सहयोगी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी