लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को धरना देगी सपा, अखिलेश ने दिये निर्देश

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, 11 दिसंबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में सपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण धरना देने का निर्देश दिया है। इससे पहले उन्‍होंने कहा ''भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है । भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे।''

यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि ‘‘सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज़ माँगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है । इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है,उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुँची है । भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे । ’’

समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन का समर्थन् कर रही है । किसानो के इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन किया । इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

सपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके समर्थन में 7 दिसम्बर से लगातार किसान यात्राएं निकाली जा रही है। 7 दिसम्बर को अखिलेश यादव ने धरना और गिरफ्तारी से इसकी शुरूआत की थी।

अखिलेश यादव ने कहा ''सरकार को किसानों की बातें माननी चाहिए। उनकी आशंकाओं का निराकरण करने की जरूरत है। सरकार व्यर्थ हठधर्मी कर रही है। किसानों के सैलाब के आगे कोई टिक नहीं पाएगा। 8 दिसम्बर के भारत बंद के बाद अब 14 दिसम्बर को समाजवादी पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक किसान धरना कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारत अधिक खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती