प्रख्यात प्रकाशक सोनी मेहता का निधन, नवीन पटनायक ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2019 02:36 PM2019-12-31T14:36:31+5:302019-12-31T14:36:31+5:30

मशहूर लेखिका गीता मेहता के पति सोनी मेहता पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए नॉफ के प्रधान संपादक और न्यूयॉर्क में नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप के अध्यक्ष थे।

Sonny Mehta, editor-in-chief of Alfred A Knopf, dies at 77 | प्रख्यात प्रकाशक सोनी मेहता का निधन, नवीन पटनायक ने जताया शोक

सोनी मेहता (फाइल फोटो)

Highlightsसोनी मेहता के पिता अमरीक सिंह मेहता स्वतंत्र भारत के प्रथम राजनयिकों में से एक थे।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अमेरिकी प्रकाशक और अपने जीजा सोनी मेहता के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया

मशहूर प्रकाशक सोनी मेहता का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  मेहता ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और तमाम बड़ी शख्सियतों की किताबें पब्लिश की हैं। सोनी मेहता के पिता अमरीक सिंह मेहता स्वतंत्र भारत के प्रथम राजनयिकों में से एक थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अमेरिकी प्रकाशक और अपने जीजा सोनी मेहता के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे संपादकों में से एक बताया। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने जीजा सोनी मेहता के निधन से बहुत दुखी हूं। वह दुनिया के उत्कृष्ट संपादकों में से एक थे और बहुत ही सभ्य व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

सोनी मेहता की पत्नी गीता मेहता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन हैं। गीता मेहता को इस साल मोदी सरकार ने पद्म अवॉर्ड देने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया था।

Web Title: Sonny Mehta, editor-in-chief of Alfred A Knopf, dies at 77

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे