लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 12 सितंबर को बुलाई बैठक, आगामी रणनीति पर मंथन!

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 18:38 IST

सोनिया गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने 12 सितंबर को कांग्रेस नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 12 सितंबर को एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बीते दिन सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पूर्व अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 12 सितंबर को एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। बीते दिन सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पूर्व अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी ने 12 सितंबर को महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्य विधानमंडल दलों के नेताओं की एक बैठक बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली में होगी। खबरों के मुताबिक, गुरुवार (पांच सितंबर) को सोनिया गांधी ने दिल्ली के नए अध्यक्ष के चयन के लिए प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और सुभाष चोपड़ा को बुलाया था, जिनके साथ बैठक की। यह बैठक उनके आवास पर हुई थी। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बैठक के बाद एक कांग्रेसी नेता कहा कहना था कि सोनिया ने दिल्ली के नए अध्यक्ष के लिए उनसे राय ली थी। हमने उन्हें अपने सुझाव दिए और कहा कि वह जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार्य होगा। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब