सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा में राहुल गांधी को सपोर्ट करने के लिए जाएंगी कर्नाटक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: September 23, 2022 10:06 PM2022-09-23T22:06:52+5:302022-09-23T22:11:19+5:30

'भारत जोड़ो' यात्रा में लगे राहुल गांधी की हौसला अफजाई करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक की यात्रा करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 30 सितंबर को राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा के क्रम में कर्नाटक पहुंचेंगे।

Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi to visit Karnataka to support Rahul Gandhi in 'Bharat Jodo' Yatra | सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा में राहुल गांधी को सपोर्ट करने के लिए जाएंगी कर्नाटक

फाइल फोटो

Highlightsसोनिया गांधी और प्रियंका गांधी करेंगी कर्नाटक यात्रा, देंगी राहुल गांधी को भारत जोड़ो' अभियान में सपोर्टकांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पार्टी नेताओं के साथ की बैठकडीके शिवकुमार ने कहा कि 'भारत जोड़ो' यात्रा भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी

बेंगलुरु: कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे 'भारत जोड़ो' अभियान की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कार्यकारी प्रमुख सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का साथ मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की हौसला अफजाई करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक की यात्रा करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 30 सितंबर को राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा के क्रम में कर्नाटक पहुंचेंगे।

सोनिया और प्रियंका के दौरे के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्य कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार सहित कई नेताओं ने समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी दिन 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हो सकती हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी अलग से राहुल गांधी के साथ इस अभियान में शामिल होंगी।"

जानकारी के मुताबिक 'भारत जोड़ो' यात्रा आने वाली 30 सितंबर को सुबह 9 बजे कर्नाटक के गुंडलुपेट में शुरू होगा। इस संबंध में डीके शिवकुमार ने कहा कि नंजनगुड तालुक के बदनवालु में भी राहुल गांधी का एक कार्यक्रम होगा।

कांग्रेस के भावी अध्यक्ष के तौर पर उठ रही राहुल गांधी की ताजपोशी की मांग पर शिवकुमार ने कहा, "अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के चुनाव की दिशा में प्रयासरत है। हम सभी राहुल गांधी के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्हें पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन हम सभी ने यह फैसला उनके पर छोड़ दिया है।"

उन्होंने यह भी कहा, "पिछले दस वर्षों से भाजपा और संघ परिवार का केवल एक ही मकसद है कि वो किसी तरह से राहुल गांधी की छवि खराब करना चाहते हैं, लेकिन अब लोग भी महसूस कर रहे हैं कि राहुल गांधी कौन हैं। 'भारत जोड़ो' यात्रा न केवल कांग्रेस बल्कि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।"

Web Title: Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi to visit Karnataka to support Rahul Gandhi in 'Bharat Jodo' Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे