लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महाधिवेशन में सोनिया गांधी की ललकार, 'कुर्बानी को तैयार रहें कार्यकर्ता'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 17, 2018 15:45 IST

सोनिया गांधी ने कहा, 'आप सब समझ रहे हैं कि 2014 के 'सबका साथ-सबका विकास', 'ना खाऊंगा-ना खाने दूंगा' जैसे नारे सिर्फ ड्रामेबाजी और कुर्सी हथियाने की चाल थी।'

Open in App

नई दिल्ली , 17 मार्च: इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस का 84वां महाधिवेशन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उद्घाटन भाषण के बाद सोनिया गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तीखे तेवर के साथ सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले चार साल में कांग्रेस को बरबाद करने के लिए बीजेपी के अंहकारी नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन सत्ता के सामने कांग्रेस ना तो कभी झुकी है और ना कभी झुकेगी। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि इससे कहीं आगे की सोच है। सोनिया गांधी के संबोधन के दौरान स्टेडियम में मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। सोनिया गांधी का भाषण खत्म होने पर राहुल गांधी ने गले लगकर उनका अभिवादन किया। (जरूर पढ़ेंः- कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: सोनिया-राहुल के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, जानें बड़ी बातें)

सोनिया गांधी के संबोधिन की बड़ी बातेंः-

- आज हमारी पार्टी ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए बड़ी मेहनत की है। हमारी सभी योजनाओं को मोदी सरकार कमजोर कर रही है। 

- पिछले चार साल में कांग्रेस को बरबाद करने के लिए बीजेपी के अंहकारी नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ा। लेकिन सत्ता के सामने कांग्रेस ना तो कभी झुकी है और ना कभी झुकेगी। 

- आप सब समझ रहे हैं कि 2014 के 'सबका साथ-सबका विकास', 'ना खाऊंगा-ना खाने दूंगा' जैसे नारे सिर्फ ड्रामेबाजी और कुर्सी हथियाने की चाल थी।

- मैं उन कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने बीजेपी सरकार के अत्याचार का सामना किया है।

 यह कांग्रेस पार्टी ही है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है और संघर्ष के लिए आगे रहती है। 

- कांग्रेस अध्यक्ष और हम सभी के सामने जो चुनौतियां हैं वो मामूली नहीं है। उनका डंटकर मुकाबला करना होगा। हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जो सत्ता की मनमानी से मुक्त हो। पक्षपात मुक्त भारत, प्रतिशोध मुक्त भारत। इसके लिए एक कांग्रेस जन को हर बलिदान देने के लिए तैयार रहना है।

- इसीलिए आज हम कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे आत्म विश्वास के साथ दृढ़ प्रतिज्ञा करें कि हम कर कुर्बानी देंगे। और कांग्रेस को हर बुलंदी पर लेकर जाएंगे।

- राजनीति की दुनिया में मैं कभी नहीं आना चाहती थी। लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि पार्टी कमजोर होती जा रही है। तब लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए मैंने कांग्रेस नेतृत्व संभाला।

-  गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हमारे हालिया प्रदर्शन ने हमारे अस्तित्व पर सवाल उठा रहे लोगों को करारा जवाह दिया है। अभी भी लोगों के दिलों में कांग्रेस पार्टी के लिए कितना प्यार है।

- मुझे पूरा विश्वास है कि अगले कुछ महीनों में कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का एक बार फिर ऐसा शानदार प्रदर्शन हो जिससे देश की राजनीति को एक नई दिशा मिले।

- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी नए अध्यक्ष के नेतृत्व में देश की विविधता भरे समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों और अकांक्षाओं की नुमाइंदगी करे।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया