उम्भा गांव का दौरा करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, नरसंहार में मारे गए आदिवासी परिवार से मिलेंगी

By भाषा | Published: August 12, 2019 07:10 PM2019-08-12T19:10:21+5:302019-08-12T19:10:21+5:30

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका के दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने के अलावा उम्भा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी।

Sonbhadra Massacre: Priyanka Gandhi to Visit Umbha Village Tomorrow to Meet Family of Gond Tribals | उम्भा गांव का दौरा करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, नरसंहार में मारे गए आदिवासी परिवार से मिलेंगी

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सोनभद्र में हुई जमीन की धांधलियों के लिए प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए।

Highlightsआदिवासियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। प्रशासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्भा गांव का दौरा कर पिछले महीने नरसंहार में मारे गए आदिवासियों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी मंगलवार को उम्भा पहुंचेंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका के दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने के अलावा उम्भा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी।

वह घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से आदिवासियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। प्रियंका ने पूर्व में भी उम्भा जाने का प्रयास किया था, जहां गोण्ड समुदाय के 10 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

प्रशासन ने उन्हें उम्भा जाते समय रास्ते में मिर्जापुर में ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें चुनार के किले में रात भर रखा गया। अगली सुबह आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रियंका से चुनार के किले में ही मुलाकात की। इस बीच, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सोनभद्र में हुई जमीन की धांधलियों के लिए प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए।

प्रियंका को अगर जनता की समस्याओें से ईमानदारी से सरोकार होता तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान हुई जमीनों की धांधलियों पर पश्चाताप करतीं। चंद्रमोहन ने कहा कि प्रियंका का सोनभद्र दौरा कांग्रेस की ओछी राजनीति का एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र में जमीनों का विवाद वर्ष 1955 से शुरू हुआ, जब कांग्रेस सरकार के दौरान ग्राम समाज की जमीन को एक निजी सोसायटी को पट्टा कर दिया गया था। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनभद्र ही नहीं, प्रदेश के कई इलाकों में जमीनों की संस्थागत लूट हुई है।

इस मुद्दे से जनता का ध्यान बंटाने के लिए ही प्रियंका सोनभद्र में उम्भा गांव में हुई दुखद घटना के पीड़ितों से मिलने का नाटक कर रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस केवल लूट की राजनीति ही करना जानती है। कांग्रेस की इस लूट में सपा और बसपा भी बराबर के भागीदार हैं। 

Web Title: Sonbhadra Massacre: Priyanka Gandhi to Visit Umbha Village Tomorrow to Meet Family of Gond Tribals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे