सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच जारी गतिरोध समाप्त, वाराणसी के लिए हुईं रवाना
By स्वाति सिंह | Updated: July 20, 2019 20:32 IST2019-07-20T10:37:11+5:302019-07-20T20:32:38+5:30

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच जारी गतिरोध समाप्त, वाराणसी के लिए हुईं रवाना
सोनभद्र के घोरावल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या पर विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जाने के रास्ते में रोके जाने के बाद इस बात पर अडिग हैं कि वे पीड़ितों से बिना मिले वापस नहीं जाएंगी। उन्हें पुलिस ने चुनार गेस्ट हाउस में रखा है।
प्रियंका सोनभद्र गोलीकांड में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचीं थी और इसके बाद यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनभद्र के लिये रवाना हुईं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को वाराणसी-मिर्जापुर सीमा पर रोक दिया गया। इस बीच आज और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी प्रियंका गांधी से मिलने के लिए यूपी पहुंचने की संभावना है। वहीं, आज टीएमसी के सांसदों को भी वाराणसी में एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक दिया।
20 Jul, 19 : 04:00 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच गतिरोध प्रियंका के सोनभद्र हत्याकांड पीडितों के परिवार वालों से मुलाकात के साथ ही शनिवार दोपहर समाप्त हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच का गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के पीडित परिवार वालों से मुलाकात कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सात महिलाओं सहित 15 लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद प्रियंका वाराणसी लौट गयी लेकिन साथ ही कह गयी कि वह फिर आयेंगी।
20 Jul, 19 : 03:10 PM
प्रियंका गांधी चुनार अतिथिगृह से निकलीं: कांग्रेस नेता अजय राय
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा' प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा 'प्रियंका गांधी चुनार अतिथिगृह से निकलीं, वाराणसी के लिए रवाना के लिए रवाना हुईं।
20 Jul, 19 : 02:51 PM
जैसे ही स्थिति सामान्य होगी हम धारा 144 को हटा देंगे: सोनभद्र DM अंकित अग्रवाल
सोनभद्र के डिएम अंकित अग्रवाल ने कहा 'गांव की स्थिति संवेदनशील है इसलिए हमने जिले में धारा 144 लागू किया है। यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रवेश को रोकता है। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करें।' उन्होंने कहा 'जैसे ही स्थिति सामान्य होगी हम धारा 144 को हटा देंगे। घटना के संबंध में अबतक 29 गिरफ्तारियां हुई हैं। गांव में शांति बनाए रखने के लिए बल तैनात किए गए हैं।'
Ankit Aggarwal, DM Sonbhadra: As soon as the situation becomes normal we will remove Section 144. 29 arrests have been made in connection with the incident. Forces have been deployed to maintain peace in the village. https://t.co/sLzqgMbFyg
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 02:40 PM
संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: यूपी डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा 'अगर आप अपने राजनीतिक इरादों को पूरा करने के लिए कहीं जाते हैं तब धारा 144 लगाया जाता है। संवेदनशील मुद्दों पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारी सरकार शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।'
UP Dy CM Dinesh Sharma on Priyanka Gandhi Vadra meeting those affected in Sonabhadra firing incident:Sec144 is imposed there, if you go to fulfill your political intentions,then it's not right. No one should do politics on sensitive issues. Our govt is committed to maintain peace pic.twitter.com/zRZHQijwYX
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 12:15 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने अघोषित आपातकाल किया लागू: कांग्रेस
कांग्रेस नेता प्रोमोद तिवारी ने कहा 'यह सरकार नहीं चाहती कि कोई पीड़ितों के आंसू पोंछे। जो कुछ भी हुआ वह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है और ऐसा लगता है जैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पापों और छोटी-छोटी बातों को छिपाने के लिए अघोषित आपातकाल लागू किया है।
Pramod Tiwari, Congress: This govt doesn't want that someone should wipe off victims' tears. Whatever has happened is unconstitutional and undemocratic and it seems as if Uttar Pradesh govt has implemented undeclared emergency to hid its sins and short comings pic.twitter.com/AbG4NH1SrR
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 12:00 PM
राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस के नेता
सोनभद्र हत्याकांड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य नेता राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए पहुंचे।
Congress delegation led by Pramod Tiwari meets Governor Ram Naik over Sonbhadra firing incident that claimed lives of 10 people. pic.twitter.com/szDFZQKKyI
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 11:49 AM
पीड़ितों के परिजनों मिलीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र के गोलीबारी मामले के पीड़ितों के परिजनों मिलीं
Mirzapur: Family members of the victims of Sonbhadra's firing case come to meet Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra at Chunar Guest House. pic.twitter.com/Yujq1qcSU6
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 11:07 AM
अपनी विफलता छिपाने के लिए जाने नहीं दे रही यूपी सरकार: मायावती
यूपी सरकार जान-माल की सुरक्षा व जनहित के मामलें में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र जाने नहीं दे रही है। फिर भी उचित समय पर वहाँ जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद कराने का बीएसपी विधानमण्डल दल को निर्देश। सरकारी लापरवाही इस नरसंहार का मुख्य कारण।
— Mayawati (@Mayawati) July 20, 2019
20 Jul, 19 : 11:07 AM
प्रशासन ने पीड़ितों को प्रियंका से मिलवाया
पीड़ितों के परिवार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे हैं। लेकिन प्रियंका का आरोप है कि पीड़ितों के रिश्तेदार मुझ से मिलने आएं हैं उन्हें भी रोका जा रहा है।
20 Jul, 19 : 10:47 AM
योगी सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है: कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या पूरे उम्भा गाँव(सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?'' उन्होंने सवाल किया, ''जब गाँव के लोग प्रियंका जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गाँव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों? ''
क्या पूरे उम्भा गाँव(सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदल सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार?
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 20, 2019
भाजपा सरकार को श्रीमती प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?
जब गाँव के लोग प्रियंका जी से मिल न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गाँव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों? pic.twitter.com/JRjMW893Gr
20 Jul, 19 : 10:41 AM
सोनभद्र जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोका गया, हिरासत में
टीएमसी सांसदों का एक दल भी सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन बनारस एयरपोर्ट पर रोका गया।
20 Jul, 19 : 10:41 AM
बिना मिले नहीं जाऊंगी: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा- बिना मिले नहीं जाऊंगी, जहां चाहें तो पीड़ितों से प्रशासन ही मिलवा दें। सरकार को जो करना है वो करे।
Mirzapur: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra & party workers continue to sit on dharna at Chunar Guest House. She says, "It has been 24 hours. I am not going to leave until & unless I am allowed to meet the victims of Sonbhadra's firing case." pic.twitter.com/mXVDBxutma
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2019