एलओसी के पास गोलीबारी, भारतीय जवान शहीद

By भाषा | Published: August 23, 2019 12:57 PM2019-08-23T12:57:59+5:302019-08-23T12:59:42+5:30

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गाँव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया। सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Soldier martyred in Pakistani army firing near LoC | एलओसी के पास गोलीबारी, भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका।

Highlightsअधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया।पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गाँव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया। सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका। 17 अगस्त से राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी करने और छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने पर भारतीय पक्ष में यह चौथी मौत है। 

Web Title: Soldier martyred in Pakistani army firing near LoC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे