लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहणः कोविड-19 को देखते हुए वेधशाला ने घर पर ही यंत्र बनाकर देखने का आव्हान किया

By बृजेश परमार | Updated: June 20, 2020 21:30 IST

वेधशाला में इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है, लेकिन कोविड़-19 से सुरक्षा को देखते हुए वेधशाला ने यंत्र निर्माण की विधि बताते हुए इसे सोशल डिस्टेंस के साथ देखने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डा.राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण सूर्य 21-22 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत् होता है। उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक स्थित है। 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरणें लम्बवत् होने के कारण परछाई शून्य हो जायेगी।वेधशाला में इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा। 12 बजकर 28 मिनट पर शंकु की परछाई नहीं दिखेगी।

उज्जैनः रविवार को सूर्य ग्रहण के दौरान ही दोपहर 12.28 बजे परछाई भी साथ छोड़ देगी। 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरणें लम्बवत् होने के कारण परछाई शून्य हो जायेगी।

वेधशाला में इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है, लेकिन कोविड़-19 से सुरक्षा को देखते हुए वेधशाला ने यंत्र निर्माण की विधि बताते हुए इसे सोशल डिस्टेंस के साथ देखने का आग्रह किया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डा.राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण सूर्य 21-22 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत् होता है।

कर्क रेखा की स्थिति 23 डिग्री 26 मिनट 11.09 सेकेण्ड उत्तरी अक्षांश पर है। 20 जून को सूर्य की क्रान्ति 23 डिग्री 26 मिनट 01 सेकण्ड उत्तर, 21 जून को सूर्य की क्रान्ति 23 डिग्री 26 मिनट 11 सेकण्ड एवं 22 जून को सूर्य की क्रान्ति 23 डिग्री 25 मिनट 57 सेकण्ड उत्तर होगी। इस प्रकार इस वर्ष सूर्य की चरम स्थिति 21 जून को रहेगी।

उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक स्थित है। 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरणें लम्बवत् होने के कारण परछाई शून्य हो जायेगी। जिस कारण इस वर्ष हम इस खगोलीय नजारे को 21 जून को देख सकेंगे। वेधशाला में इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा। 12 बजकर 28 मिनट पर शंकु की परछाई नहीं दिखेगी।

21 जून को सूर्य अपने अधिकतम् उत्तरी बिन्दु कर्क रेखा पर होने के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे बड़ा तथा रात्रि सबसे छोटी होती है। 21 जून को उज्जैन में सूर्योदय प्रातः 05:42 पर तथा सूर्यास्त सांय 7:16 पर होगा। इस प्रकार दिन सबसे बड़ा 13 घन्टे 34 मिनट तथा रात्रि 10 घन्टे 26 मिनट की होगी। 22 जून के बाद सूर्य की दक्षिण की ओर गति प्रारम्भ हो जायेगी इसे दक्षिणायन का प्रारम्भ कहते है। 22 जून के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे तथा 23 सितम्बर को दिन-रात बराबर होगें।

ऐसे देखें घर पर यंत्र बनाकर 

कोविड-19 के सुरक्षा उपायों एवं प्रशासन के निर्देशों के अन्तर्गत इस वर्ष वेधशाला में इस खगोलीय घटना को दिखाना संभव नहीं होगा। खगोलीय रुचिकर दोपहर 12:28 बजे पर अपने घर के धूप वाले स्थान पर इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष देख सकते हैं।

इसके लिये आपको किसी प्लाई या गत्ते पर बीच में बिना मत्थे वाली एक कील को सीधा लगाकर उसे धूप में रखना होगा। आप देखेंगे कि दोपहर 12 बजे कील की परछाई पश्चिम की ओर बन रही है यह परछाई धीरे-धीरे छोटी होती जाएगी ओर 12:28 पर कील की परछाई शून्य हो जाएगी। इसके पश्चात परछाई धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ना प्रारम्भ हो जाएगी।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणमध्य प्रदेशउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत