देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 58.82 करोड़ खुराकें दी गयी : सरकार
By भाषा | Published: August 23, 2021 10:35 PM2021-08-23T22:35:41+5:302021-08-23T22:35:41+5:30
देश में सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की 56,10,116 खुराक दिए जाने के साथ अब तक 58.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक एक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 220वें दिन (23 अगस्त) को 39,62,091 लोगों को पहली खुराक और 16,48,025 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सोमवार के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार हो जाएगी। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश की जोखिम वाली आबादी की रक्षा के लिए एक औजार के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित तौर पर समीक्षा की जा रही है और उच्च स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।