'पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि वोट किसे देना है', केजरीवाल के सुझाव पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'क्या महिलाओं को सक्षम नहीं समझते...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 8, 2020 12:53 PM2020-02-08T12:53:06+5:302020-02-08T12:53:06+5:30

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों के बाहर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

Smriti Irani hits back on Arvind Kejriwal tweet women Make sure to discuss with men who to vote | 'पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि वोट किसे देना है', केजरीवाल के सुझाव पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'क्या महिलाओं को सक्षम नहीं समझते...'

'पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि वोट किसे देना है', केजरीवाल के सुझाव पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'क्या महिलाओं को सक्षम नहीं समझते...'

Highlightsदिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के सुझाव पर पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए महिलाओं को सुझाव दिया था कि पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा है- ''आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ?#महिलाविरोधीकेजरीवाल'' दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या ट्वीट किया था? 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''वोट डालने जरूर जाइये , सभी महिलाओं से खास अपील है कि जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 का हाल? 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों के बाहर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान शाम छह बजे खत्म होगा। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल वोट डालने के लिए मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े रहे। मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स इलाके के राजपुर परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया। 

Web Title: Smriti Irani hits back on Arvind Kejriwal tweet women Make sure to discuss with men who to vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे