स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर हमला, कहा- अमेठी में नमाज पढ़ती हैं और मध्यप्रदेश में मंदिर में दर्शन करती हैं

By भाषा | Published: May 17, 2019 05:28 AM2019-05-17T05:28:49+5:302019-05-17T05:28:49+5:30

smriti irani attacks on priyanka gandhi in madhya pradesh over namaz and worship | स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर हमला, कहा- अमेठी में नमाज पढ़ती हैं और मध्यप्रदेश में मंदिर में दर्शन करती हैं

File Photo

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव ने अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ा और उसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी किये।

स्मृति ने प्रियंका का नाम लिये बगैर यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस इतनी घबरायी हुई है कि इसकी महासचिव वोटों के लिए वहां (अमेठी) नमाज पढ़ने के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किये।’’

स्मृति ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने इस सीट पर अपने भाई राहुल के लिए समर्थन जुटाने में प्रचार किया। प्रियंका दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गई थीं और वहां महाकाल की पूजा की थी।

उन्होंने उसके बाद एक रोडशो भी किया था। स्मृति ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में सतवास में आयोजित एक सभा में कहा कि किसानों की ऋण माफी और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते को मध्यप्रदेश की सरकार ने यह कहकर रोक दिया है कि प्रदेश में आचार संहिता लगी है, बाद में कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि उन्होंने झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों और बेरोजगारों से धोखा क्यों किया? उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेईमान है। इसने भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया है।

Web Title: smriti irani attacks on priyanka gandhi in madhya pradesh over namaz and worship



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.