कर्नाटकः केरूर में दो समुदायों के बीच झड़प, शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर रोक, स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए

By अनिल शर्मा | Published: July 7, 2022 07:25 AM2022-07-07T07:25:37+5:302022-07-07T12:36:53+5:30

पुलिस ने बताया कि स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

Small Argument In Karnataka Town Takes Communal Turns Authorities Ban Large Gatherings Till Friday | कर्नाटकः केरूर में दो समुदायों के बीच झड़प, शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर रोक, स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए

कर्नाटकः केरूर में दो समुदायों के बीच झड़प, शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर रोक, स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए

Highlightsबागलकोट के केरूर में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गयाएक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगायाबहस के बाद दोनों समुदायों के समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए

बेंगलुरु: कर्नाटक के केरूर में दो अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच हुई बहस में हिंसा के शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर रोक लगा दिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार हुई हिंसा में 4 लोग घायल हो गए थे। एक समुदाय की दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने बताया कि स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। 

बागलकोट के केरूर में बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर झड़प हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

घायल हुए चार लोगों में से तीन एक समुदाय के थे और एक दूसरे समुदाय से। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

Web Title: Small Argument In Karnataka Town Takes Communal Turns Authorities Ban Large Gatherings Till Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे