लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में चोरी और लूटपाट के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:21 IST

Open in App

गाजियाबाद जिले में मोबाइल फोन और मोटर साइकिल चोरी करने की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने कहा कि लोनी तिराहे से दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान आफताब और मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने 30 मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की, जिनमें से 23 मोबाइल फोन बरामद कर लिये गए हैं।इसके साथ ही पुलिस ने कौशांबी में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों - आसिफ, अकरम, आरिश और अदनान को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर-जाफराबाद इलाके के रहने वाले हैं।उन्हें जिले के वैशाली रोड से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मोबाइल फोन लूटने व महिलाओं से सोने का हार छीनने की बात कबूल की है।पुलिस ने बताया कि इनके पास से फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो मोटर साइकिल, पांच मोबाइल फोन, 18,000 रुपये की नकदी, एक देसी पिस्तौल, कारतूस और तीन चाकू बरामद किए गए।एसएसपी कुमार ने बताया कि गिरोह के मुखिया आसिफ के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर डीजीपी को धमकाने वाले आईपीएस आदित्य कुमार ने किया कोर्ट के सामने सरेंडर, जानिए पूरा मामला

भारतपंजाब: PM नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक के लिए SSP फिरोजपुर जिम्मेदार, 5 सदस्यीय जांच समिति ने सौंपी रपट

भारतदेवघर में अवैध शराब जब्त, बिहार के दो लोग गिरफ्तार

भारतगाजियाबाद में गोलीबारी के बाद चोर गिरफ्तार

भारतएसएसपी मुनिराज के निर्देश पर उपनिरीक्षक की बाइक जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर