लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में नहीं सुधर रहे हालात, अमित शाह ने फिर से की शांति की अपील, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे अवरोध हटाने को कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2023 16:56 IST

कुकी उग्रवादियों के हमले और राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की घटनाओं के बाद अमित शाह ने फिर से मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि हम सब मिलकर ही इस खूबसूरत राज्य में सामान्य स्थिति बहाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद फिर भड़की मणिपुर में हिंसा हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला कियाअमित शाह ने फिर से मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

इंफाल: जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में एक बार फिर पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया। कुकी उग्रवादियों के इस हमले के बाद तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा किया था और कई सामाजिक संगठनों से मिलकर शांति की अपील की थी।

अब कुकी उग्रवादियों के हमले और राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की घटनाओं के बाद अमित शाह ने फिर से मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया,  "मणिपुर के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि इंफाल-दीमापुर, एनएच-2 राजमार्ग पर लगे अवरोधों को हटा लें, ताकि भोजन, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंच सकें। मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि नागरिक समाज संगठन आम सहमति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। हम सब मिलकर ही इस खूबसूरत राज्य में सामान्य स्थिति बहाल कर सकते हैं।" 

बता दें कि हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों के ताजा हमले के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को कांगपोकपी जिले की सीमा से सटे इंफाल पूर्व के फयेंग इलाके में भारी गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। इस हमले में 16 लोग गायल हो गए।  फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की। देर रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से भयंकर गोलीबारी हुई।

जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों में सफलता मिलती भी दिखी थी।  हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा किया था और कई सामाजिक संगठनों से मुलाकात की थी। अमित शाह ने विद्रोहियों से हथियार छोड़कर शांति का मार्ग अपनाने की अपील की थी। अमित शाह की अपील के बाद राज्य के विभिन्न स्थानों पर विद्रहियों द्वारा 140 से ज्यादा खतरनाक हथियार सरेंडर किए गए।  इन हथियारों में एक 47 राइफल, असाल्ट राइफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं। गृह मंत्री ने सभी से हथियार डालने की अपील करते हुए कहा था कि यदि एसओओ समझौते का कोई उल्लंघन होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :अमित शाहमणिपुरNHAIआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत